हाल ही में बनी थी डॉक्टर, 17 जुलाई को मनाया था बर्थडे, ईद पर दुनिया को कह दिया अलविदा

By: Pinki Sun, 02 Aug 2020 3:49:26

हाल ही में बनी थी डॉक्टर, 17 जुलाई को मनाया था बर्थडे, ईद पर दुनिया को कह दिया अलविदा

आइशा हाल ही में डॉक्‍टर बनी थीं। जाहिर है बेहद खुश थीं। लेकिन फिर उनको कोरोना वायरस (CoronaVirus) संक्रमण ने जकड़ लिया। वह अस्‍पताल में भर्ती हुईं। इलाज चला, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को वह मात नहीं दे पाईं और ईद के दिन उनका इंतकाल हो गया। लेकिन दुनिया को अलविदा कहने से पहले वह कोरोना को लेकर लोगों के लिए एक संदेश और अपनी मुस्‍कान छोड़ गईं।

डॉक्‍टर आइशा का 17 जुलाई को जन्‍मदिन भी था। इसे उन्‍होंने काफी अच्‍छे से मनाया था। इसका एक वीडियो भी उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला था। इसमें वह बेहद खुश लग रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने परिवार वालों के साथ जन्मदिन मना रही हैं। इन सबके साथ ही डॉक्‍टर आइशा ने अस्‍पताल में अपने इलाज के दौरान भी एक फोटो ली थी। 31 जुलाई को ली गई यह फोटो उन्‍होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह उनका आखिरी पोस्‍ट होगा। इस फोटो में वह मुस्‍कुरा रही हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कोरोना को लेकर लोगों को संदेश भी दिया था।

उन्‍होंने लिखा था, 'हाय फ्रेंड्स मैं कोविड 19 (Covid-19) से मुकाबला नहीं कर रही। आज किसी भी समय मैं वेंटिलेटर पर जा सकती हूं। मुझे याद रखिएगा, आपके लिए मेरी स्‍माइल। आपकी दोस्‍ती के लिए आपका आभार। आप सभी को मिस करूंगी। सुरक्षित रहिये। इस जानलेवा वायरस को गंभीरता से लीजिये। सभी को प्‍यार। बाय।'

डॉक्‍टर आइशा की मौत के बाद डॉक्‍टर अमरिंदर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, 'डॉक्‍टर आइशा हाल ही में डॉक्‍टर बनी थी। 17 जुलाई को उन्‍होंने बर्थडे मनाया था। ईद के दिन अपनी खूबसूरत मुस्‍कान के साथ उन्‍होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कोरोना वायरस के कारण उनके परिवार को उनका शव सीलबंद ताबूत में दिया गया था। एक जीवन बहुत जल्‍द चला गया।'

आपको बता दे, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17 लाख 55 हजार 551 हो गई है। शनिवार को 54 हजार 865 केस आए, तो 51 हजार 232 मरीज ठीक भी हो गए। 852 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में सिर्फ 2 हजार 889 की बढ़ोतरी हुई। बीते 3 दिन में 1 लाख 67 हजार 101 केस आए, 1 लाख 25 हजार 211 मरीज ठीक हुए, 2 हजार 402 लोगों की मौत हुई।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com